FS पाल की आबो हवा बिगाड़ रहे असामाजिक तत्व

BY — February 25, 2014

सुधारने के लिए आगे आये दो सामाजिक संगठन

250210उदयपुर। शहर की जान फतहसागर की निरंतर असामाजिक तत्वोंी के हाथों खराब होती पाल की देखरेख करने शहर के संगठन आगे आए हैं। रोटरी क्लरब एलिट एवं शहर के आर्किटेक्टे के संगठन डिजाइनर्स फोरम इस सामाजिक कार्य में जुट गए हैं।

रोटरी क्लब एलिट के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने आज फतहसागर की पाल पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अश्लाल भाषा व अश्लील चित्रों की शिकायत जिला कलक्टर को की गई लेकिन व्यस्तता के कारण इस मुद्दे पर उचित कार्यवाही नहीं की गई। यह विदित है कि फतहसागर की पाल पर प्रशासन व सामाजिक संगठनों द्वारा समय-समय पर पाल की सुन्दरता को बनाए रखने के लिए समय-समय पर अनेक आयोजन किये जाते रहे है।
उदयपुर डिजाईनर्स फोरम के अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजेन्द्र मंत्री ने बताया कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह सभी का नैतिक कर्तव्य है कि प्रशासन के साथ मिलकर शहरी सौन्दर्यीकरण एवं जनजागरूकता के लिए सदैव नि:स्वार्थ भाव से तत्पर रहें। इसी प्रारूप पर कार्यरत उदयपुर डिजाईनस फोरम ने शहरवासियों एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना चाहता है जिससे उदयपुर का नैसर्गिक सौन्दशर्य बरकरार रहे। डिजाईनर्स फोरम के आर्किटेक्ट एवं प्रोफेशनल्स देश-विदेश में कार्य कर रहे है एवं शहर के  नव निमाण में अपना सक्रिय एवं नि:स्वार्थ योगदान दे रहे है। प्रशासन अपने स्तर पर जागरूक है लेकिन शहरवासी जागरूक नहीं होंगे तब तक हमारा शहर सौन्दर्यता की पराकाष्ठा को नहीं छू पायेगा।
इस अवसर पर फतहसागर की पाल पर घुटाई का कार्य कर चुके विजय कुमार शर्मा को जब असामाजिक तत्वों की इन हरकतों का पता लाग तो वे स्वेच्छा से आगे आकर निशुल्क घुटाई का सुधार कार्य पुन: आज पूर्ण किया। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं की ओर से विजयकुमार को उपारना ओढ़ाकर एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब एलिट के सचिव रमेश मोदी एवं डिजाईनर्स फोरम के आर्किटेक्ट सुनील लढ़ा भी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *