बम बम भोले से गूंजे शिवालय

BY — February 27, 2014

शिवरात्रि पर हुए अभिषेक

270224उदयपुर। शहर के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा अनुष्ठान हुए। सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। कोई जलाभिषेक तो कोई दुग्धाभिषेक कर रहा था। कई भक्तों ने रूद्री भी करवाई तो किसी ने बिल्व पत्र चढ़ाए।

शिव मंदिरों में बम बम बोले, हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे थे। कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगजी मंदिर में भी रात को विशेष पूजा अर्चना हुई। शहर के महाकालेश्वर महादेव, हजारेश्वर महादेव, पीपलेश्वर महादेव, अमरखजी सहित विभिन्न गली-मोहल्लों  में स्थित शिव मंदिरों में भी भक्तों  की भीड़ रही।

270222सेक्टर 3 स्थित शिव मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व के तहत दोपहर दो से सायं 7 बजे तक नमक चमक लघु रूद्री हवन एवं अभिषेक किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ. एस. एल. मेनारिया ने बताया कि निम्बार्क आचार्य पंडित सुरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में 11 जोड़ों ने हवन में आहूतियां देकर भव्य अभिषेक किया। इस अवसर पर 21 जोड़ों ने सामूहिक रूप से आहूतियां दी। भगवान शिव एवं शिव पंचायत का भव्य शृंगार धराया गया। शाम को सात बजे महाआरती की गई। भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। सचिव वैद्य प्रहलादचंद मिश्रा ने बताया कि मंदिर में प्रात: से ही भक्तों के आने का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर लोगों ने शिवजी का पंचामृत से अभिषेक भी किया।
270223रावजी का हाटा स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व की धूम रही। अलसुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। प्रात: पंडित नरेश श्रीमाली के नेतृत्व में जोड़ों ने सामूहिक पाठ एवं अभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर पर भव्य विद्युत सज्जा भी की गई। मंदिर में प्रतिष्ठित शिवजी, माता पार्वती, गणपति जी, कार्तिकेय, नंदी की मूर्तियों को भव्य श्रृंगार धराया गया। शाम को महाआरती कर क्षेत्रवासियों को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय बच्चों ने विभिन्न गानों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी।

270216महाराणा प्रताप सेना की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्‍य में तीन स्‍थानों गुप्‍तेश्‍वर महादेव, सौभागपुरा चौराहा एवं सुखेर बाईपास पर शिव भक्‍तों को दुग्‍ध, फल एवं गर्म पकौडि़या वितरित की गई। कार्यक्रम में सेना के संरक्षक मोहनसिंह राठौड़, संभागीय अध्‍यक्ष अशोक जैन, अजीतसिंह खींची, प्रकाश प्रजापत, अशोक कुमावत, ललित चोर्डिया, पंकज गोरनिया, प्रेम पटेल, विनोद प्रजापत सहित कई कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *