Header Banner

पहली बार लेकसिटी में प्रिंट हुए ‘माई स्टेम्प’

BY — March 2, 2014

डाक टिकट, विदेशी मुद्रा व सिक्के देखने पहुंचे शहरवासी

020302उदयपुर। भारतीय डाक विभाग उदयपुर मण्डल की ओर से जिला स्तरीय फिलेटली (डाक टिकट प्रदर्शनी) के दूसरे दिन जिला कलक्टर आशुतोष पेडणेकर एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी अवलोकन किया। इस दौरान माई स्‍टैम्‍प योजना के तहत लेकसिटी में पहली बार अपनी फोटो वाले डाक टिकट प्रिन्‍ट हुए।

मेवाड़ फिलेटली सोसायटी के संस्थापक-अध्यक्ष विनय भाणावत ने बताया कि भारत में ‘माई स्टेम्प’ योजना की शुरूआत दिल्ली में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी-2011 के अवसर पर प्रारम्भ की गई थी। कुछ समय पश्चात किन्हीं कारणों से यह योजना बंद हो गई। अब ‘माई स्टेम्प’ योजना भारतीय डाक विभाग द्वारा फिर से प्रारम्भ की गई है। भाणावत ने बताया कि शहर में आयोजित चतुर्थ जिला स्तरीय फिलैटली प्रदर्शनी ‘उदयपेक्स-2014’ के अवसर पर लेकसिटी में प्रथम बार ‘माई स्टेम्प’ योजना के तहत डाक टिकट प्रिंट किये गये।

020301प्रदर्शनी में पुराने डाक टिकिट के अलावा विदेशी मुद्रा, सिक्के एवं भारतीय आकर्षण का केन्द्र रही है। प्रवर अधीक्षक डाकघर मेजर एस.एन.दवे के अनुसार प्रदर्शनी में स्वतंत्रता के पश्चात भारतीय कला, संस्कृति एवं विज्ञान संबंधी विभिन्न स्मृति डाक टिकिट, ऐतिहासिक स्थलों, विशेष क्षणों एवं महान विभूतियों के नाम पर समय-समय पर जारी डाक टिकिट भी प्रदर्शित किये गये है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन आज पोस्ट मास्टर जनरल जितेन्द्र गुप्ता द्वारा मोती मगरी (महाराणा प्रताप स्मारक) पर प्रथम दिवस आवरण जारी किया। इसके साथ उदयपुर शहर के सभी फिलाटेलिस्ट द्वारा कार्यशाला का आयोजन एवं स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयें के सैंकडों बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का समापन एवं पारितोषिक वितरण तीन मार्च को अपरान्ह 3.00 बजे होगा। यह प्रदर्शनी आज भी आमजन के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply