एनआईसीसी को मेकअप व फिटनेस पार्टनर बनाने की घोषणा

BY — March 2, 2014

फिल्म अभिनेता अरविंद का एनआईसीसी में स्वागत

020306उदयपुर। राजस्थानी फिल्म के प्रसिद्ध अभिनेता अरविन्द व उनकी आगामी फिल्म राजू राठौड़ में सहयोगी कलाकार हिना का यहां हेल्थ व फिटनेस सेन्टर एनआईसीसी में स्वागत किया गया।

प्रसिद्ध टीवी शो नच बलिये में अपनी पत्नी अभिनेत्री नीलू के साथ उप विजेता रहे अरविन्द व पहली फिल्म कर रही हिना ने यहां शरीर के रंग चक्रों को जानने की प्राचीन पद्धति ऑरा का अनुभव प्राप्त किया तथा एनआईसीसी के विभिन्न हेल्थ, फिटनेस व मेकअप प्रोग्राम से रूबरू हुए।
020307एनआईसीसी में स्वागत करते हुए केन्द्र निदेशक डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने उन्हें मेकअप व फिटनेस के विभिन्न उपायों व पैकेज से अवगत कराया। निदेशक डॅा. पूजा छाबड़ा ने होली से पूर्व इस बसन्त ऋतु माह में एनआईसीसी सेन्टर द्वारा मुबंई से बुलाये गये टीवी व फिल्म स्टारों के मेकअप आर्टिस्टों के सहयोग से चलाये जा रहे विशेष आकर्षक पैकेज के बारे में बताया।
इस अवसर पर अभिनेता अरविन्द ने उनके आगामी राजस्थानी व हिन्दी फिल्मों तथा टीवी धारावाहिकों में एनआईसीसी को मेकअप पार्टनर बनाने की घोषणा की तथा कहा कि उदयपुर सहित विभिन्न शहरों में कलाकरों के फिटनेस व मेकअप का जिम्मा एनआईसीसी को दिया जाएगा। इस दौरान राजू राठौड़ फिल्म के निर्माता राजसमन्द निवासी प्रकाश रांका व अन्य कलाकार भी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *