Header Banner

चुनावी वर्ष में ही सही, मिल गई सिटी बसें

BY — March 3, 2014

दोनों रूटों पर चली छह बसें, कुछ दिन बाद बढ़ेंगी और बसें
पहले दिन निशुल्क यात्रा

030305उदयपुर। चुनावी वर्ष में ही सही लेकिन अंतत: शहरवासियों को सिटी बसों की सौगात मिल ही गई। नगर निगम परिसर में सोमवार को छह बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हालांकि गत फरवरी में बोर्ड बैठक में भी बसों के 16 फरवरी तक चलने की प्रबल संभावना जताई जा रही थी।

इस दौरान महापौर रजनी डांगी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर आशुतोष ए. टी. पेढणेकर, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जितेन्द्र सिंह, निगम की गैराज समिति अध्यक्ष धनपाल स्वामी आदि ने हरी झंडी दिखाई। डांगी ने बताया कि लम्बे अन्तराल के बाद सिटी बस सेवाएं फिर से शुरू की जा रही है। बिल्ड एण्ड ऑपरेट अनुबन्ध के तहत इनका संचालन निगम की शर्तों के अनुसार मैसर्स रावल एण्ड सन्स करेगा। फिलहाल दो रूटों पर इन बसों का संचालन होगा जिनमें पहला रामपुरा चौराहे से डबोक तथा दुसरा एकलिंगपुरा से बड़ी के बीच होगा। इन दोनों रूटों पर छह बसों का संचालन शुरू हो रहा है। बाद में छह बसें और लगाई जाएगी। इस तरह दोनों रूटों पर छह-छह बसों का आवागमन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आज प्रथम दिन इन दोनों रूटों पर यात्रा निशुल्क की गई। इन बसों में न्यूनतम किराया पांच रुपए व अधिकतम बीस रूपए होगा। बस संचालन का ठेका पांच वर्ष के लिए किया गया है। ये बसे इन मार्गों पर प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगी।
030306जिला कलक्टर आशुतोष ए. टी. पेढणेकर ने कहा कि अच्छेा शहर की पहचान वहां के नगरीय यातायात प्रबन्धन से ही होती है। इसकी कमी लम्बे समय से इस शहर में महसूस की जा रही थी जिसे निगम ने पूरा कर दिया है। उन्होंबने कहा कि बसों में चलने वाले चालक व कार्मिकों को व्यवहार कुशल होना चाहिये। स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने कहा कि इन रूटों पर अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिये साथ ही इन रूटों पर ऑटो परमिट नहीं दिए जाने चाहिए। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जितेन्द्रकसिंह ने कहा कि परिवहन विभाग की और से इन बसों के व्यवस्थित संचालन में पूरा सहयोग किया जायेगा। संचालन पारस सिंघवी ने किया। इस अवसर पर सलूम्बर के पूर्व विधायक अर्जुनलाल मीणा भी उपस्थित थे। गैराज समिति अध्यक्ष धनपाल स्वामी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निगम प्रयत्न करेगा कि अन्य रूटों पर भी सिटी बस सुविधा का विस्तार किया जाए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply