शहर में आकर भी गांव का ध्यान रखें : कटारा

BY — March 3, 2014

030312उदयपुर। पूर्व मंत्री कनकमल कटारा ने कहा कि आदिवासी समाज पिछड़ा है, संबंधित योजनाएं पूरी तरह लागू नहीं होती। गांव व शहर की परिस्थितियां अलग-अलग है। गांव से शहरों में आकर व्यक्ति बदल जाता है। उसे गांव का भी ध्यान रखना चाहिये। हमें जनजाति क्षेत्र के विकास के लिये अनुभव जैसे आयाम चलाकर विकास की योजना बनाकर काम करना चाहिए।

वे सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से व्यवसायिक शिक्षा में अध्ययनरत जनजाति छात्र-छात्राओं के दो दिवसीय सम्मेलन अनुभव- 2014 एवं एकलव्य पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता पूर्व विधायक अर्जुनलाल मीणा ने की। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय जनजाति प्रमुख प्रफुल्ल आंक्ता थे। विशिष्टक अतिथि सुविवि कुलपति प्रो. इन्द्रवर्धन त्रिवेदी तथा विशिष्टं अतिथि विधायक फूलसिंह मीणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डॉ. मनरूप सिंह मीणा, प्रमोद राठौड़, रमेश शुक्ला आदि थे। संचालन परमेश्वर माईडा ने किया।
मुख्य वक्ता अखिल भारतीय जनजाति कार्यप्रमुख प्रफुल्ल आंक्ता ने कहा कि एबीवीपी केवल छात्र समस्याओं के लिए ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज के विकास की योजना बनाती रही है। अतिथियों ने कहा कि देश की प्रतिभा अनुभव जैसे आयोजन से सीख लेकर अपनी उच्च शिक्षा का समाज व देश के लिये उपयेाग करें, उन गरीब छात्रों को भी अपने बराबर लायें ऐसी जिम्मेदारी हमारी है। कार्यक्रम को विधायक फूल सिंह मीणा, रमेश जी शुक्ला व पूर्व विधायक अर्जुनलाल मीणा ने भी संबोधित किया।
030313प्रतिभावान सम्मान समारोह में दसवीं में राजस्थान मेरिट में स्थान बनाने वाली छात्रा हर्षिता वैरागी को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रतिभावान 40 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रदेश मंत्री राजेश कुमार जी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व कार्यक्रम सह संयोजक रेणू मीणा ने सबका धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रान्त अनुभव समिति की घोषणा की गई जिसमें परमेश्वर मईडा जयपुर, डॉ. वैभव परमार उदयपुर, डॉ. महेन्द्र डामोर कोटा, रामकिशोर मीणा करौली, मुकेश मीणा प्रतापगढ़, शुभम मईडा बांसवाडा़, दिनेश दरांगी सवाईमाधोपुर, रेणु मीणा उदयपुर, सीमा मीणा कोटा, राहुल मीणा दौसा, बसन्त डामोर बांसवाडा, नन्दलाल मीणा उदयपुर एवं संजय रोत डूंगरपुर से चुने गए। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री मिथलेश गौतम एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आनन्द पालीवाल, एबीवीपी के उदयपुर महानगर संगठन मंत्री अर्जुन तिवाडी, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय दलाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोराणा आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *