आचार संहिता लगने से पहले संभाला कार्यभार

BY — March 5, 2014

सुबह एसपी ने किए पुलिस निरीक्षकों के तबादले

Police_capउदयपुर। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं, जिसमें नौ पुलिस निरीक्षक और 7 उपनिरीक्षक शामिल हैं। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण सुबह बारह बजे से पहले ही थानाधिकारियों ने नए पदस्थापन पर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा के आदेश पर जारी तबादला सूची में नरपतसिंह को गोवर्धनविलास, बोराजसिंह भाटी को हाथीपोल, राजसमंद से आए रमेश कुमार शर्मा को सूरजपोल, दुर्गाराम को घंटाघर, चांदमल सिंगारिया को झाडोल, रमेशचन्द्र सिनसिनवार को वल्लभनगर में थानाधिकारी लगाया गया है। जबकि हर्ष आड़ा को पुलिस लाइन, उप निरीक्षक हीरालाल को यातायात प्रभारी, लाभूराम को मानव तस्करी निरोधी यूनिट में लगाया है। उपनिरीक्षकों में शिवराजसिंह को पानरवा, गोर्धनसिंह भाटी को घासा, रोशनलाल को परसाद, जितेंद्रसिंह को टीडी, रामरूप मीणा को झल्लारा तथा भैय्यालाल को पर्यटन थानाधिकारी, मदनलाल को गोवर्धनविलास में द्वितीय अधिकारी पद पर लगाया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *