Sat, September 12, 2026
Header Banner

बार एसोसिएशन का बहिष्कार 10 को

BY — March 8, 2014

भीलवाड़ा में महिला अधिवकता पर फेंका तेजाब, निंदा

advocateउदयपुर। भीलवाडा़ की महिला अधिवक्ता पर असामाजिक तत्वों द्वारा तेजाब फेंकने की घटना के विरोध में बार एसोसिएशन उदयपुर के अधिवक्ता 10 मार्च को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे।

बार अध्यंक्ष भरत कुमार जोशी ने बताया कि महिला दिवस पर ऐसी घटना महिला की सुरक्षा एवं उसकी अस्मिता पर सवालिया निशान है। देश में आज जब महिला दिवस जोर शोर से मनाया जा रहा है उस वक्त समाज में एक उच्च शिक्षित वर्ग की महिला अधिवक्ता के साथ इस प्रकार की निदनीय घटना कारित की गई है जो समाज में एक गलत संदेश देता है। बार एसोसिएशन ने घटना की कडे़ शब्दों में भर्त्सना की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply