Header Banner

दो हजार युवा जुड़े रोटरी से

BY — March 10, 2014

100306उदयपुर। रोटरी क्लब द्वारा कल उमरड़ा स्थित एस. एस. इंजिनियरिंग कॉलेज में आयोजित एक समारोह में  एस. एस. इंजीनियरिंग कॉलेज एवं मास नर्सिंग कॉलेज के 2 हजार बच्चों को रोटरेक्ट्स के रूप में शपथ दिलाकर उन्हें रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय से जोड़ा।

क्लब अध्यक्ष बी.एल.मेहता ने बताया कि पदस्थापना अधिकारी डॅा. यशवन्तसिंह कोठारी ने रोटरेक्ट क्लब एस. एस. इंजिनियरिंग कॉलेज, एस. एस. पॉलिटेक्निक कॉलेज एंव रोटरेक्ट क्लब मास नर्सिंग कॉलेज के अध्यक्ष-सचिवों सहित नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर उन्हें रोटरी अन्तराष्ट्रीय के सेवा कार्यों से जोड़ा।
इस अवसर पर डॅा. कोठारी ने कहा कि रोटरेक्ट्स रोटरी के कर्णधार है। इन्हीं के कंधों से रोटरी अपने मार्ग पर निर्बाध गति से आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर रोटरेक्ट कमेटी के चेयरमेन अभय सिंघवी, मनमोहनराज सिंघवी, उम्मेदसिंह चौहान, सचिव सुरेन्द्र जैन, वी. के. सूद, आर. वी. पारीख, डी. पी. धाकड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply