Header Banner

टीला गांव में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

BY — March 12, 2014

120301उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड मटून माइंस के सीएसआर कार्यक्रम के अर्न्तगत एवं पेसिफिक डेन्टल कॉलेज के तत्वावधान में मटून ग्राम पंचायत के ग्राम टीलाखेडा़ में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया।

इस दौरान डॉ. सुरेश दशोरा के नेतृत्व में उनके 10 सदस्यों की टीम ने 105 रोगियों की जांच कर आवश्य कतानुसार दांतों की सफाई व फिलिंग की। गंभीर दंत रोगियों को पेसिफिक डेन्टल कॉलेज उदयपुर रेफर किया गया जहां उनका निशुल्क इलाज किया जाएगा। साथ ही सभी रोगियों को दांतों का सही तरीके से रखरखाव की जानकारी दी।

120302शिविर का संयोजन हिन्दुस्तान जिंक मटून माईन्स के सीएसआर अधिकारी डी. एस. चौहान व समन्वयक राकेश कुमार ने किया व मटून पंचायत के सरपंच औनारसिंह देवडा़ व ग्रामवासियों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply