नाबालिग का अपहरण कर दुष्‍कर्म

BY — March 15, 2014

rapeउदयपुर। महिला उत्पीडन की घटनाए दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। जिले के ही दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई घटनाओं एक में नाबालिग युवती का अपहरण कर बलात्कार किया गया तो वहीं दूसरी तरफ युवकों द्बारा विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार जिले के झाडोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो युवकों के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ तो वहीं जिले के ओगणा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।
तलाई गांव निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि करीब 2० दिन पूर्व उसकी पुत्री बाघपुरा गांव में किसी काम से गई थी। यहां पर आरोपी लोकेश पुत्र फूला डूंगरी, रमेश पुत्र उदा डूंगरी निवासी नेतावली उसे अपने साथ जबरन उठाकर ले गए थे और पीपणा गांव में रखा था। आरोपी लोकेश ने उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया और बाद में छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी और ओगणा थाना क्षेत्र के जेसीवाड़ा गांव निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि वह गत दिनों ननद से मिलने के लिए गेजवी गांव गई थी। जहां से वह पुन: लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में आरोपी रतनसिह पुत्र चेनसिह, रघुनाथसिह पुत्र रूपसिह निवासी अटवाल उसे मिले और जबरन उसे उठाकर अपने साथ जंगल में लेकर गए जहां पर रतनसिह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और छोड़ दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *