Header Banner

मारपीट कर रुपए लूटे

BY — March 16, 2014

lootउदयपुर। जिले के परसाद थाना क्षेत्र में एक डीजल टैंकर के चालक ने दो बाइक सवार युवकों के खिलाफ मारपीट कर पैसे और मोबाइल लूटने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जगदीश पुत्र संग्रामसिह रेबारी निवासी पीपली की ढ़ाणी प्रतापनगर ने मामला दर्ज करवाया कि वह टैंकर में डीजल भरकर चित्तौड़ से रतनपुर जाने के लिए निकला था।

रास्ते में उसने उदयपुर से अपने एक परिचित बाबूलाल को लिया और उसे पीपली ए गांव में हाईवे पर उतारने के लिए टेंकर को रोका था। इसी दौरान दो युवक बाईक पर सवार होकर आए और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट कर आरोपियों ने उसके पास से एक मोबाईल और पर्स छीन कर ले गए, जिसमें करीब 5 से 6 हजार रुपए थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply