Header Banner

मूर्ति स्थापना आज, धूमधाम से निकली शोभायात्रा

BY — March 18, 2014

180304फतहनगर। यहां के अखाड़ा मंदिर स्थित वाटिका में दिवंगत गुरू श्यामसुन्दरदास की मूर्ति स्थापना बुधवार को होगी। सुबह हरिबोल प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न गांवों से आने वाली प्रभात फेरियां शामिल होंगी।

180305मंदिर महन्त रामचन्द्रदास के अनुसार प्रभात फेरी के बाद विधि विधान से मूर्ति स्थापना होगी। इससे पूर्व मंगलवार को मृर्ति स्थापना कार्यक्रमों का आगाज शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में श्यामसुन्दरदास महाराज की मूर्ति को सुसज्जित रथ में विराजत किया गया तथा बैण्डबाजों के साथ शाम 4 बजे शोभायात्रा नगर के लिए रवाना हुई। सेवादार चंवर ढुलाते एवं श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया। शोभायात्रा स्टेडियम,प्रताप चौराहा,नया बाजार,पुराना बाजार होते हुए पुन: मंदिर पहुंची जहां पर मूर्ति का वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। मूर्ति स्थापना के बाद इसी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को संत सम्मेलन एवं विदाई समारोह होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply