Header Banner

महाकाल में रंगपंचमी पर मनेगा फाग महोत्सव

BY — March 18, 2014

160304उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर महाकालेश्‍वर मंदिर प्रांगण में रविवार को हुई फाग महोत्सव समिति की बैठक में फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी पर 21 मार्च को रंगपंचमी पर प्रथम भव्य फाग महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय किया गया।

मंदिर ट्रस्‍ट के सचिव चन्द्रशेखर ने बताया कि महोत्सव में दोपहर ग्यारह बजे सहस्त्रधारा का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात भगवान महाकाल की महाआरती की जाएगी। भगवान को श्रद्धालुओं द्वारा अबीर, गुलाल, फूल आदि से होली खेलाई जाएगी। उसके बाद हरि ओम महिला सत्संग मंडल की संयोजिका आभा आमेटा एण्ड पार्टी एवं गुरुकृपा सत्संग मंडल के संयोजक विक्रम एण्ड पार्टी द्वारा सभा भवन में भव्य भजनों का आयोजन किया जाएगा। उसके पश्चात विशेष श्रृंगार और महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply