Header Banner

आवरी माता मंदिर में चोरी

BY — March 19, 2014

190303फतहनगर। आवरी माता मंदिर में सुबह 7 बजे ही माताजी की प्रतिमा से आधा तोला सोने की नथ व चांदी का नाक चोरी हो गया। बताया गया कि चोर रात्रि को मंदिर परिसर में ही ठहरे थे। चोरों ने सोने के लिए व्यवस्थापक से कम्बलें भी ली थी।

सुबह जल्द उठकर चोरों ने माता के दर्शन किए तथा मौका मिलते ही नथ व नाक खींच कर ले भागे। मंदिर के पुजारी को चोरी का पता चलते ही चोरों को ढूंढा लेकिन चोरों का कहीं पता नहीं चला। मामले की सूचना थाने में दी गई। पुलिस ने मंदिर पहुंच कर सी.सी. केमरे की रिकॉर्डिंग को खंगाला लेकिन कैमरे जनवरी के बाद से ही बंद मिले। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply