Header Banner

ब्रॉदर इंडिया राज्य को देगी ऑन साइट सहयोग

BY — March 25, 2014

फैक्स, प्रिंटर्स और लेजर उत्पादों की अग्रणी कंपनी

250309उदयपुर। दुनिया की दिग्गज डवलपमेंट, मैन्यूफैक्चरिंग और मार्केटिंग कंपनी ब्रॉदर इंटरनेशनल इंडिया राज्य को फैक्स, इंक्जेट और लेजर उत्पादों के लिए ऑन साइट सहयोग देगी। डिजीटल इमेजिंग और प्रिंटिंग क्षेत्र की यह कंपनी अपने सेंटर के चालीस किलोमीटर के रेडियस में सर्विस सेंटर के माध्यम से सर्विस देगी।

यह सहयोग केवल राज्य के ब्रॉदर बीसीआई साझीदारों के लिए होगा। फिलहाल कंपनी के जयपुर, उदयपुर, अलवर, जोधपुर, कोटा और बीकानेर में सर्विस सेंटर हैं। ब्रॉदर इंडिया के जनरल मैनेजर (सेल्स, मार्केटिंग एंड सर्विस) आलोक निगम ने बताया कि राजस्थान में यह लॉन्चिंग डिमांड सोल्यूशंस प्रदाता कारोबारियों के लिए काफी लाभदायक होगी। कंपनी अपने ग्राहकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए जानी जाती है। उन्होंने बताया कि कंपनी राजस्थान में अपनी विस्तार योजनाएं जारी रखेगी और अन्य लोकेशंस पर भी काम करती रहेगी। कंपनी को राजस्थान से अच्छे आर्डर्स की उम्मीद है और आने वाले दिनों में कंपनी का मार्केट शेयर भी राज्य में बढ़ेगा।
कंपनी के बारे में : ब्रॉदर इंटरनेशनल इंडिया विश्व की अग्रणी कंपनियों में से एक है जो कि प्रिटिंग तकनीकी के विकास को वितरण में काफी आगे है। कंपनी का उद्देश्य सर्वप्रथम ग्राहक सेवा है इसलिए इस कंपनी की टैगलाइन भी कस्टमर फर्स्ट है। कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800222422-1800208904 है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply