Header Banner

प्रवीण पालीवाल हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार

BY — March 27, 2014

महाराष्ट्र, गुजरात में छिपता फिर रहा था

270310उदयपुर। बहुचर्चित प्रवीण पालीवाल हत्या कांड के मुख्य सूत्रधार हिस्ट्रीशीटर नरेश हरिजन को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद से वह गुजरात और महाराष्ट्र में छिपता फिर रहा था। आते समय कीर की चौकी के यहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

270309उल्लेखनीय है कि शास्त्री  सर्किल स्थित शोरूम में परिवार के साथ खरीदारी करते समय तीन युवकों ने प्रवीण पालीवाल पर गोलियां चलाकर हत्यात कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी साहिल हरिजन एवं करणसिंह को गिरफ्तार किया था। मुख्य  आरोपी सूरजपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर नरेश पुत्र श्यामलाल हरिजन फरार था। पुलिस ने लगातार दबिश देकर उसका पता लगाया कि वह बस में उदयपुर आ रहा है। इस पर धानमंडी थानाधिकारी राजेन्द्रु जैन के नेतृत्व में एक टीम ने कीर की चौकी के पास बस को रुकवाकर नरेश को गिरफ्तार कर लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply