Header Banner

उमरह के लिए रवाना हुआ 51 सदस्यों का दल

BY — March 29, 2014

290304उदयपुर। मुस्लिम समाज के 51 लोगो का दल मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा पर  आज रवाना हुआ।  शहर भर से जाने वाले सभी यात्री जोहर की नमाज के बाद खांजीपीर स्थित नूरी चोक में इकठ्ठे हुए। जंहा मुस्लिम समाज के लोगो ने यात्रियों को फूल मालायें पहना और गले मिल विदा किया गया।

इस मौके पर नात ख्यानों ने नाते पाक में में मदीना चला में मदीना चला फिर करम हो गया में मदीना चला जेसी नाते पड़ी गई  साथ ही इस अवसर पर मस्जिद खुदबे आलम के इमाम आफ़ताब आलम अशरफी ने यात्रियों के लिए दुआएं की। खांजीपीर मोहल्लेे के सदर कलीम खान, अमजद खान रशीद खान आबिद खान सहित समाज के सैकड़ों लोगों ने उमरह यात्रियों को मुबारक बाद दी। सय्यद टूर एंड ट्रेवल्स की ओर से गया यह दल मक्का और मदीना की यात्रा पूरी कर 15 अप्रेल को वापस लौटेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply