रघुवीर का शहर में तूफानी दौरा

BY — April 1, 2014

010409उदयपुर। उदयपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा आज दिनांक 01 अप्रेल मंगलवार को सांय 4 बजे वार्ड नं. 1, 3, 54, 55 के भगतसिंह कच्ची बस्ती (आलू फेक्ट्री) से कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उदयपुर शहर में जनसम्पर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि वार्ड नं. 1, 3, 54, 55 के अन्तर्गत कच्ची बस्ती, नीमचमाता, नीमचखेडा, अरोडा नगर, पानेरी उपवन बेदला रोड, साईफन कॉलोनी, मनोहरपुरा, पुला रोड, अंहिसापुरी, फतहपुरा, पंचरत्न कॉम्पलेक्स, खारोल कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, विद्या भवन सोसायटी, सेवा मन्दिर क्षेत्रों के जनसम्पर्क के दौरान मतदानों से रूबरू होते हुए रघुवीर मीणा ने मतदाताओं से अपील की कि ‘वे भाजपा के प्रलोभन अथवा हवाई वादों में नहीं आयें। कांग्रेस कहने के बजाय काम करने में विश्वास रखती है। इनके हथकण्डों साम, दाम, दण्ड और भेद सभी से सावधान रहकर वोट का इस्तेमाल करना है।’ मीणा ने कहा कि लोगों के विवेक पर उन्हे पहले भी भरोसा था और आज भी है, वही विश्वास अब भी है कि लोग फैसला लेने में कोई गलती नहीं करेंगे और कांग्रेस को पूरा समर्थन देंगे।
010410मीणा ने कहा कि भाजपा एवं दूसरे संगठनों के लिये देशभक्ति महज एक भाषण है लेकिन ये कांग्रेस के रग-रग में बसी है जिसका हमें फख्र है। मीणा ने कहा कि देशभक्ति सीखनी हो तो कांग्रेस के लोगों की कुर्बानी एवं बलिदानों से सीखें। जनसम्पर्क के दौरान शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, मुजीब सिद्धीकी, त्रिलोक पूर्बिया, राजीव सुहालका, सुरेश श्रीमाली, जयप्रकाश निमावत, मोहम्मद अयूब,    के. के. शर्मा, दिनेश दवे, नजमा मेवाफरोश, गोपाल नागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जनसम्पर्क के दौरान साथ थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *