Header Banner

धाकड़ अध्यक्ष व कोठारी सचिव

BY — April 3, 2014

उदयपुर टैक्स बार चेरिटेबल सोसायटी के चुनाव

030401उदयपुर। उदयपुर टैक्स बार चेरिटेबल सोसायटी के कल रोटरी बजाज भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2014-15 के लिए चुनाव हुए, जिसमें निर्विरोध रूप से निर्मल धाकड़ अध्यक्ष, सचिव यशवन्त कोठारी एवं कोषाध्यक्ष हितेन्द्र शर्मा मनोनीत किये गये।

कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर आशीष कोठारी द्वारा टेक्स बार की डायरेक्ट्री संकलन का विमोचन किया गया। सोसायटी के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में रमेशचन्द्र विजयवर्गीय, आर. एन. कोगटा, एस. सी. जैन, डी. एस. बाबेल, रोहन मित्तल को शामिल किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply