Header Banner

प्रवक्ता कौशल नागदा सहित 7 पदाधिकारियों का निष्कासन रद्द

BY — April 3, 2014

030410उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने उदयपुर जिले के सात कांग्रेस पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव के दौरान किये गये निष्कासन को रद्द कर वापस पार्टी में शामिल करने के आदेश दिये।

कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि महामंत्री मुख्यालय पुखराज पाराशर ने प्रदेशाध्य क्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार गिर्वा के पूर्व प्रधान रोशनलाल नागदा, देहात कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कौशल नागदा, युवा कांग्रेस उदयपुर ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष मदन पण्डित, पूर्व प्रधान निर्मला चौधरी, सेवादल अध्यक्ष दयालाल चौधरी एवं शहर कांग्रेस के अर्जुन मेनारिया, सेवादल गिर्वा अध्यक्ष विष्णु पटेल का निष्काासन रद्द कर उन्हेंे पार्टी में शामिल करने के आदेश दिए। देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने पदाधिकारियों से पार्टी प्रत्याशी रघुवीरसिंह मीणा के चुनाव प्रचार में जुट जाने के निर्देश दिये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply