Header Banner

‘राजमंदिर’ की पहली वर्षगांठ पर मोटरसाइकिल ड्रा 7 को

BY — April 6, 2014

तीन मोटरसाइकिल देंगे ड्रॉ में

060410उदयपुर। गोवर्धनविलास स्थित राजमंदिर इलेक्ट्रो प्लाजा शोरूम पर पेनासोनिक पी 4 ब्राण्ड को हाल ही में एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रोनिक उत्पाद की खरीद पर निकाली गई एक माह की स्कीम के तहत 7 अप्रेल सोमवार को कंपनी के शोरूम पर दोपहर 3 बजे पुरूस्कार स्वरूप 3 मोटरसाईकिल का ड्रा निकाला जाएगा।

पेनासोनिक कम्पनी के सीनियर टेरेटरी मेनेजर अमित वर्मा ने बताया कि कम्पनी पेनासोनिक के प्रीमियम पार्टनर के रूप में राजमंदिर इलेक्ट्रो प्लाजा को हाल ही में सफलतापूर्वक गत 10 मार्च को एक वर्ष पूर्ण हुआ है। इस अवसर पर कंपनी ने इस शोरूम से पेनासोनिक का कोई भी ब्राण्ड खरीदने या एक हजार रूपयें देकर ब्राण्ड को बुक कराने पर प्रत्येक दस हजार की खरीद पर ग्राहकों को एक ईनामी कूपन दिया गया था। जिस पर ईनाम स्वरूप बजाज की 3 मोटरसाईकिल का पुरूस्कार रखा गया था। इसका ड्रा 7 अप्रेल सोमवार को शोरूम पर दोपहर 3 बजे निकाला जाएगा।
राजमंदिर इलेक्ट्रो प्लाजा के प्रबन्ध निदेशक रमेश शाह ने बताया कि कंपनी की इस योजना को जनता का अपार समर्थन मिला एंव अपने लिए प्रोडक्ट बुक कराने में अग्रणी रहे। इसके लिए उन्होनें जनता के प्रति आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply