Header Banner

पेनासोनिक तीन ग्राहकों को मिली मोटरसाईकिल

BY — April 7, 2014

070409उदयपुर। पेनासोनिक प्रीमियम पार्टनर राजमंदिर इलेक्ट्रो प्लाजा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर ग्राहकों के लिए एक माह की निकाली गई स्कीम के तहत आज गोवर्धनविलास स्थित शोरूम पर ड्रा निकाला गया। जिसके तीन भाग्यशाली विजेताओं को मोटरसाईकिल प्रदान की गई।

राजमंदिर इलेक्ट्रो प्लाजा के प्रबन्ध निदेशक रमेश शाह ने बताया कि ड्रा के तीनों विजेताओं हरीशचन्द्र नरवरिया, प्रेम सूर्यप्रकाश सालवी व शांतिलाल बापना को पेनासोनिक के टेरेटरी मेनेजर अमित वर्मा ने हाथों-हाथ मोटरसाईकिल की चाबी सौंपी। इस अवसर पर अमित वर्मा ने बताया कि स्कीम के तहत पेनासोनिक उत्पाद खरीदने वाले ड्रा में विजेता बनने से वंचित रहे शेष ग्राहकों को अगली खरीद पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।  इस अवसर पर उन्होनें पेनासोनिक के प्रति दर्शायें गये विश्वास पर ग्राहकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply