राहुल की सभा : एसपीजी ने देखे आयोजन स्थल, व्यवस्थाएं

BY — April 7, 2014

070419उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी की 10 अप्रेल को उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउण्ड) पर दोपहर 12.30 बजे विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली से आई एसपीजी टीम एवं जिला प्रशासन के साथ आज देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने सभास्थल गांधी ग्राउण्ड का पार्टी पदाधिकारियों के साथ दौरा किया। एसपीजी टीम के साथ चर्चा करने के बाद एयरपोर्ट तथा हैलीपेड हेतु स्थानों का भी निरीक्षण कराया गया। जनसभा में टेन्ट, स्टेज तथा कुर्सियो आदि की व्यवस्था की जानकारी झाला ने एसपीजी टीम को दी।

070420विभिन्न स्थानों से आने वाले कार्यकर्ताओ एवं समर्थको के लिए शहर के प्रवेश मार्ग पर पार्किंग व्यवस्थाओं हेतु भी स्थान चिन्हित कर उनकी अनुमति लेने की जानकारी दी गई। झाला के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश यादव, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, सचिव कमलसिंह चौधरी, युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष अभिमन्युसिंह झाला, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, महामंत्री दिनेश दवे, शंकर भाटिया, एडीएम सिटी मोहम्मद यासीन पठान भी साथ थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *