Header Banner

उच्च शिक्षा में संचार तकनीकी की भूमिका पर सेमिनार आज

BY — April 8, 2014

080401उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संगठक डिपार्टमेन्ट ऑफ कम्प्यूटर साइंस एण्ड इर्न्फोमेशन टेक्नोलोजी में राष्ट्रीय सेमीनार बुधवार सुबह 11 बजे प्रताप नगर स्थित कम्प्यूटर एवं आईटी सभागार में होगा।

आयोजन सचिव डॉ. मनीष श्रीमाली ने बताया कि उच्च शिक्षा में सूचना तथा संचार तकनीकी में भूमिका विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत, मुख्य अतिथि जय नारायण व्यास, विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो. बी. एस. राजपुरोहित, स्पेशल मुख्य अतिथि एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कोटा के वाइस चांसलर प्रो. जब्बर सिंहसोलंकी, विशिष्ट  अतिथि आरपीएससी चेयरमैन प्रो. हबीब खान तथा मुख्य वक्ता एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर के डॉ. नीरज भार्गव होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply