Header Banner

आज आएंगे राहुल, तैयारियां पूरी

BY — April 9, 2014

सभा स्थल, हैलीपेड का दौरा, शहर में रूट मार्च
पीले चावल बांटे तो कहीं ढोल बजाकर दिया निमंत्रण

090412उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी की 10 अप्रेल को उदयपुर में जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बैठक लेकर ब्लॉक अध्यक्षों तथा पार्टी के जनप्रतिनिधियों से ब्लॉकवार आने वाले लोगो की एवं साधनों की व्यवस्था की जानकारी ली।

प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि राहुल गांधी की सभा को लेकर उदयपुर पहुंची राजस्थान प्रभारी कुमारी शैलजा, महामंत्री मुख्यालय पुखराज पाराशर के साथ जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला एवं पार्टी पदाधिकारियो ने सभास्थल, हैलीपेड का दोरा किया। प्रभारी ने जिलाध्यक्ष से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचने वाले लोगों की संख्या तथा मंच पाण्डाल आदि की जानकारी ली।
बाद में विज्ञान भवन में देहात एवं शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक मे कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओ के जज्बे, उम्मीदवार की साफ छवि तथा पार्टी की साफ नीयत एवं नीति के चलते यूपीए तीसरी बार सरकार बनायेगी। सभा को सांसद प्रत्याशी रघुवीरसिंह मीणा सहित पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया।
090413बाद में देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने गोगुन्दा मे कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर व्यवस्थाओ की जानकारी ली। गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज आदिवासी इलाको तथा झाडोल एवं कोटडा क्षेत्र में आदिवासियो के पारम्परिक ढोल बजाकर राहुल गांधी की सभा में शामिल होने हेतु निमंत्रण दिया गया। वही गोगुन्दा, झाडोल, उदयपुर ग्रामीण, तथा सलूम्बर में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने पीले चावल बांटकर न्यौता दिया।
090414जिलाध्यक्ष लालसिह झाला ने बताया कि चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर संख्या के आधार पर नजर रखने हेतु पार्टी द्वारा पहली बार वीडियोग्राफी एवं रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। उन्होने बताया कि सेवादल के कार्यकर्ताओ के साथ ब्लॉक के कार्यकर्ता सभा स्थल पर व्यवस्था संभालने का कार्य करेंगे। राहुल गांधी की अगवानी करने हेतु प्रदेश कांग्र्रेस द्वारा निर्धारित सूची जिसमे संभाग के सभी पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, सांसद प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला प्रमुख तथा जिले के अग्रिम संगठन के अध्यक्ष शामिल रहेगे। इसके अलावा सभास्थल पर सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी को गार्ड ऑफ आर्नर दिया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply