Header Banner

सुविवि में अम्बेडकर जयन्ती पर गोष्ठी 13 को

BY — April 9, 2014

090402उदयपुर।  मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अम्बेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी होगी।

विश्वविद्यालय की वित्त नियन्त्रचक तथा प्रकोष्ठ की डिप्टी चेयर पर्सन डॉ. कुमुदिनी चांवरिया ने बताया कि सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में होने वाले समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो आई वी त्रिवेदी करेंगे।  मुख्य अतिथि राजीव गांधी जनजाति विश्वयविद्यालय के कुलपति टीसी डामोर, विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी के निदेशक माणिक आर्य व केन्द्रीय विद्यालय 1 के प्राचार्य जीएस मेहता होंगे। प्रकोष्ठ  के संयोजक प्रो पूरनमल यादव ने बताया कि समारोह के मुख्य वक्ता शिक्षाविद डा राजेन्द्र मोहन भटनागर तथा  डा सुधा चौधरी होंगी।  संगोष्ठीय के बाद एक सम्मान समारेह भी होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply