चौकीदार एक को नहीं, हर आदमी को बनाएंगे

BY — April 10, 2014

भाजपा और मोदी पर साधे निशाने
आदिवासी क्यों नहीं हो प्रधानमंत्री?

100410उदयपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के उपाध्येक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सोच है विकास हो गरीब मजदूर का, किसान का, दलित का। हमारी कोशिश है कि जनता को शक्ति दें, अधिकार दें। क्योंू आदिवासी सिर्फ गांव में ही रहे और खेती करे? क्योंत आदिवासी आईएएस, आईपीएस न हो बल्कि हमारी कोशिश तो यह है कि आदिवासी मंत्री हो, प्रधानमंत्री हों।

100411100409वे गुरुवार को पार्टी के चुनाव प्रचार के तहत भंडारी दर्शक मंडप में मेवाड़ के कांग्रेस उम्मींदवारों के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। निर्धारित समय 2.30 पर सभा स्थपल पर पहुंचे राहुल ने कहा कि एक व्यक्ति को पूरा हिंदुस्तान चलाने की इजाजत आप कैसे दे सकते हैं। एक अकेला व्यक्ति पूरे संसार को जानता है। मुझे चौकीदार बना दो, सब ठीक हो जाएगा। अरे हम तो चाहते हैं कि देश का हर नागरिक चौकीदार हो। आम आदमी के हाथ में शक्ति होगी, अधिकार होगा तो भ्रष्टाचार जाएगा। पिछले 10 सालों में यूपीए ने 15 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला है। नरेगा, भोजन का अधिकार इनकी तो वे बात ही नहीं करते। वे उद्योगपतियों का राज चाहते हैं। 4-6 उद्योगपति मिलकर एक आदमी को चलाएंगे। हम आपका धन, आपको शक्ति देना चाहते हैं। स्वास्‍थ्‍य का अधिकार देना चाहते हैं। राजस्थान में निशुल्क दवा, जांच का फायदा आखिर किसको हुआ, उसी गरीब जनता को जिसे हम मजबूत बनाना चाहते हैं।
100412गांधी ने कहा कि आज कोई चीज खरीदें तो उसके पीछे देखें मेड इन चाइना, मेड इन जापान…। क्यों भाई… मेड इन इंडिया, मेड इन राजस्थाान, मेड इन उदयपुर क्यों नहीं हो सकता। हम उसी ओर अग्रसर हैं। हमने मुंबई-बैंगलोर मैन्यूफैक्चरिंग कोरीडोर बनाया जिससे सैकड़ों, हजारों नहीं बल्कि लाखों युवाओं को लाभ होगा। वह भी किसी क्षेत्र विशेष के नहीं बल्कि देश भर के अधिकतर राज्योंं के युवा उससे लाभान्वित होंगे।
राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे 2004 और 2009 में भाजपा का हवा से भरा गुब्बाारा फूटा था, ठीक उसी प्रकार इस बार 2014 में भी गुब्बाारा फूटेगा। फर्क है तो सिर्फ यह कि उस समय हवा भरी थी और अभी गैस भरी हुई है। भाजपा बिल्कुल फिल्म धूम की तरह है। पहले धूम बनाई। हिट हो गई तो धूम-2 उसका सीक्वल बना दिया। अब एक बार फिर धूम-3 बनाने की तैयारी में है। 2004 में इंडिया शाइनिंग कहते रहे, देश को उल्लूक बनाते रहे और उसका गुब्बारा फूट गया। फिर 2009 में एक बार इंडिया शाइनिंग का पार्ट 2 बनाया कि अब भारत चमकेगा लेकिन लोगों को हकीकत मालूम है इसलिए पार्ट 2 भी फेल हो गया और गुब्बारा फूट गया। कुछ दिन रूकें, अपने आप ही पता चल जाएगा कि 2014 में एक ही आदमी के हाथ मजबूत करने की बातें कर रही पार्टी का तीसरी बार गुब्बाीरा भी फूट जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं बल्कि पूरी तरह मार्केटिंग कंपनी है जो अपनी फैलाई गई हवाओं की मार्केटिंग बहुत अच्छी तरह करती है। आप उनका मेनिफेस्टो देखें, उसमें सिर्फ हमारा हाथ निकालकर कमल का चित्र चिपका दिया गया है। वो स्वास्थ्‍य  का अधिकार दे रहे हैं। अरे भाई हम तो लागू कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। अरे आप यह तो बताइये कि 10 हजार करोड़ रुपए मोदी की कैम्पेनिंग पर खर्च हो रहे हैं। यह पैसा क्या। उपर से टपक पड़ा। आडवाणी ने अपनी पूरी जिंदगी पार्टी को दे दी और अब आडवाणी को निकालकर अडाणी को शामिल कर लिया क्योंकि अडाणी से पार्टी के लिए पैसा मिल रहा है। हम प्रगति विकास के खिलाफ नहीं लेकिन आदिवासी, किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। महिलाओं, किसानों तथा चाय वाले से लेकर थैले वाले तक के लोगों को मध्यम वर्ग में लाकर उनका जीवन स्तर ऊंचा करना ही हमारा मकसद है। निम्नो वर्ग से उपर एक नया मध्यम वर्ग खड़ा करने की हमारी मंशा है।
100413इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने राहुल गांधी का सूत की माला एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि गुजरात में 45 कुपोषित बच्चे  हैं। उनकी कोई देखरेख नहीं कर रहा है। कभी मिशन 25 तो कभी 272 बनाते हैं। कुछ समय बाद मिशन 543 भी बना लेंगे। अगर ये मिशन बनाते बेरोजगारी मिटाने का, सबको शिक्षा देने का, सबको भोजन देने का तो अच्छाग होता लेकिन इनका मिशन सिर्फ एक है कि येन केन प्रकारेण सत्ता  हासिल करना ही भाजपा का उद्देश्य है। 10 साल से कांग्रेस ने स्थासयी सरकार देकर जनता के हितों के लिए कानून बनाए। गरीबी दूर की और निचले स्तशर के लोगों को उपर लेकर आई। उन्हों ने मोदी पर निशाना साधा कि वे प्रधानमंत्री तो बनना चाहते हैं लेकिन पत्रकारों से बात करना नहीं चाहते। क्यों भाई, मीडिया के सामने आने में क्याा बुराई है। सच्चेे हैं तो पत्रकारों से दूर क्यों  भागते हैं। वे सिर्फ अपने भाषणों से भ्रमित कर सकते हैं। राहुल गांधी के उपाध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस को सर्वाधिक सीटें मिलेंगी। चार महीने पुरानी सरकार ने अब तक राज्यं में क्या किया है। नया कुछ नहीं लेकिन पुरानी गहलोत सरकार के काम जरूर रोके हैं। इंदिरा आवास का पैसा बंद कर दिया। पेंशन बंद कर दी। उन्होंने अपने भाषण का समापन राम राम सा कहकर किया।

कार्यकर्ताओं में आएगा उत्साह : झाला
देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि राहुल गांधी ने मेवाड़ के आदिवासियों के उत्थान हेतु यूपीए सरकार-3 के गठन पर कई कार्यक्रम और योजनाएं बनाकर लागू करने तथा नया मध्यम वर्ग तैयार करने के कांग्रेस के विजन को प्रस्तुत कर युवाओं को नये उत्साह एवं जोश से परिपूर्ण कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा के झूठ से पर्दा उठाकर सच्चाई तथ्यों के माध्यम से तथा विभिन्न भाजपा शासित राज्यों का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं को इशारे से यह सन्देश दे दिया है कि वे गांव और चौपाल तक जाकर भाजपा के झूठ से पर्दा उठाए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *