Header Banner

राजपूत समाज की सांस्कृतिक प्रतियोगिता आज से

BY — April 11, 2014

UN Logo-newउदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर सम्भाग की दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं होली मिलन समारोह शनिवार से शुरू होगा। शनिवार को छात्र-छात्राओं व महिला वर्ग के लिए रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग, चेयर रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन रावजी का हाटा स्थित समाज भवन में होगा।

सचिव गणपत सिंह पंवार ने बताया कि ये सभी स्पगर्धाएं महिला समिति के तत्वावधान में होंगी। रविवार को दो समूहों में प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता, एकल गीत एवं महिला वर्ग के लिए राजपूतानी पोशाक प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिता समिति की अध्यक्ष सरस्वती तंवर के नेतृत्व में होगी। रविवार को ही प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतियोगियों को होली मिलन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। अध्यक्षता अध्यक्ष दलपत सिंह चूंडावत करेंगे। पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 90 प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply