Header Banner

कृषि स्नातक संयुक्त प्रवेश परीक्षा संपन्न

BY — April 12, 2014

120401उदयपुर। भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 19 वीं कृषि स्नातक संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2014 (19th All India Entrance Examination in Agriculture-2014) 12 अप्रेल को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं समन्वयक डा॰ एस॰ आर॰ मालू ने बताया कि यह परीक्षा उदयपुर स्थित तीन केन्द्रों पर हुई, जिसमें शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक राजस्थान कृषि महाविद्यालय में 700 में से 629 तथा बी॰ एन॰ पीजी कॉलेज में 233 अभ्यर्थियों में से 203 यानि कुल 832 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, परीक्षार्थियों की उपस्थिति 89.17 प्रतिशत रही। परीक्षा के आयोजन में भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद्, नई दिल्ली अवीश यादव, राजस्थान कृषि महाविद्यालय के केन्द्राधिक्षक डॉं0 एस. पी. शर्मा, डॉं. अरविन्द वर्मा व बी. एन. कॉंलेज के केन्द्र अधीक्षक डॉं0 वी.एस. शक्तावत तथा केन्द्र प्रभारी डॉं. के. बी. शुक्ला व डॉं. बी. आर. रणवा की मुख्य भूमिका रही ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply