Header Banner

सेलिब्रेशन में फन-फूड बैटल

BY — April 12, 2014

120412उदयपुर। किसी ने सलाद सजाया, तो किसी ने अपने साथियों को एक बार में तीस इडली खा जाने का दावा जताया और किसी ने दिमागी गुत्थी सुलझाकर ट्रेजर हंट स्पर्द्धा अपने नाम कर ली। यह अवसर था द सेलिब्रेशन मॉल में सटर-डे सरप्राइज का, जहां शनिवार को फन-फूड बैटल आयोजित की गई।

मॉल प्रबंधक के अनुसार आने वाले ग्राहकों और आमजन के लिए जश्नं फूड कोर्ट की सहभागिता में सलाद मेकिंग, ट्रेजरहंट, इडली-इटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन स्पर्द्धाओं में कई ग्राहकों ने उत्साह से भाग लेकर अपने मन को संतुष्टि प्रदान की और ईनाम भी जीते। प्रतियोगिता में विजेताओं को जषन फूड कोर्ट की ओर से पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply