Header Banner

जादूगर आंचल ने दिया मतदान करने का संदेश

BY — April 15, 2014

150403उदयपुर। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित उदयपुर की जादूगर आंचल ने आंखों पर पट्टी बांध जीप चला कर ‘उठो जागो और वोट दो‘ का संदेश देते हुए शहरवासियों से अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया।

जादूगर आंचल के नेतृत्व में निकाली रैली उदियापोल से आरंभ होकर, सूरजपोल-बापू बाजार होती हुई देहलीगेट पहुंचकर विसर्जित हुई। रैली में 100 से अधिक विद्यार्थी मतदाता एवं शहरवासियों ने शिरकत की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply