Header Banner

युवा प्रतिभा सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

BY — April 15, 2014

150407उदयपुर। समाज में ऐसे बहुत कम लोग हो पाते है,जो अपने कायो,अपने व्यक्तित्व के कारण समाज में उचित मान-सम्मान हासिल कर पाते है, बहुत कम ऐसे बिरले होते है जिनकी समाज दूसरों का मिसाल देता है। समाज में से कुछ ऐसे ही चुनिन्दा युवाओं को ढूंढ कर उन्हें समाज की परिधि से बाहर निकाल कर स्थानीय स्तर पर पिछले कुछ वर्षो से रोटरी क्लब उदयपुर एक सर्वश्रेष्ठ सम्मान दिलानें का प्रयास कर रहा है।

युवा प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक डा. यशवन्तसिंह कोठारी ने बताया कि क्लब द्वारा शीघ्र ही युवा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें संघर्ष से मंजिल तक के सफर को अपनी मेहनत,दूरदृष्टि एवं समर्पण से शहर में एक मुकाम हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता ने बताया कि 40 से 50 वर्ष तक के ऐसे युवाओं के लिए क्लब द्वारा आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है ताकि समाज के अन्य युवा ऐसे युवाओं से सीख हासिल कर अपनी नयी मंजिल का रास्ता चुनें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply