महिला मोर्चा ने निकाली हुंकार रैली

BY — April 15, 2014

150416उदयपुर। भाजपा महिला मोर्चा शहर जिला की ओर से प्रचार प्रसार का शोर थमने से पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ महिला हुंकार रैली निकाली गई। रैली में सभी आठों मण्डलों से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के साथ मण्डल पदाधिकारी, पार्षद, चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पंक्तिबद्ध होकर झांकियां, बैनर, झण्ड़ों के साथ चल रहे थे। एक झॉंकी में मंहगाई, घोटाले, भ्रष्टाचार रूपी राक्षस बैठाये गये थे। महिलाएं भाजपा का मंगल कलश लेकर चल रही थी। महिलाओं ने भाजपा, नरेन्द्र मोदी एवं उदयपुर संसदीय सीट के प्रत्याशी अर्जुनलाल मीणा के पक्ष में मतदान करने हेतु नारों से सम्पूर्ण रेली मार्ग को गुंजायमान कर दिया। रास्ते में लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।
150415रैली को टाऊनहॉल से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया, लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर आदि के उद्बोधन के बाद हरी झण्डी दिखाकर महापौर रजनी डांगी, शहर उपाध्यक्ष हंसा माली, डॉ. किरण जैन के नेतृत्व में रवाना किया।

150414रैली में भाजपा की टोपी, मफलर एवं केसरिया बाने में लिपटी महिलाओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं ठण्डे जल से स्वागत किया गया। रैली मार्ग टाऊन हॉल से बापू बाजार, सूरजपोल, झीणीरेत, सिन्धी बाजार, बड़ा बाजार, घण्टाघर, मोती चौहट्टा, मालदास स्ट्रीट, मोचीवाड़ा, भड़भूजा घाटी, मण्डी की नाल, धानमण्डी, तीज का चौक, दिल्लीगेट, बापू बाजार, बैंक तिराहे से होकर पुनः टाऊन हॉल समाप्त हुई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *