Header Banner

चाचा की हत्‍या करने वाला रिमांड पर

BY — April 16, 2014

160407उदयपुर। सराड़ा थाना क्षेत्र में काका की हत्या करने वाले भतीजे को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। इस दौरान आरोपी से गहन अनुसंधान किया जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि पालसराड़ा फला, रणातफला मरेड़ी सराड़ा निवासी प्रकाश पुत्र अंबालाल मीणा ने शराब के नशे में अपने चाचा शंकर पुत्र कुबेरा मीणा की लठ से पीटकर हत्‍या कर दी थी। कांतिलाल पुत्र अंबालाल मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश मीणा को गिरफ्तार कर वारदात में उपयोग में लिए लठ को घर के आगे झाडिय़ों से बरामद कर लिया, जिसे आरोपी ने वहां फेंक दिया था। खून से सना लठ तथा आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए। इस घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जांच के लिए उसे अदालत में पेश कर 19 अप्रेल तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply