Header Banner

सभी प्रक्रियाओं में संयम का पालन ही धर्म है : निर्मल प्रज्ञा

BY — April 19, 2014

उत्तरांचल अणुव्रत संकल्प यात्रा उदयपुर में

190407उदयपुर। सत्य शोधक, कोमलता के प्रतीक शताब्दी पुरुष आचार्य तुलसी का व्यक्तित्व इतना प्रभावी था कि उन्होंने अनेक व्यक्तित्वों का निर्माण किया। अणुव्रत के माध्यम से हम छोटे-छोटे संकल्प ग्रहण करके सुख शान्ति प्राप्त कर सकते हैं। छोटे छोटे संकल्पों के माध्यम से जीवन में बदलाव ला सकते हैं।  ये विचार समणी निर्मल प्रज्ञा ने शनिवार को विज्ञान समिति सभागार में व्यक्त किए।

190405वे उत्तराचंल अणुव्रत संकल्प यात्रा के उदयपुर आगमन पर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा आचार्य तुलसी शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित स्वागत अभिनन्दन समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रियाओं में संयम का पालन ही धर्म है, सादा जीवन उच्च विचार को जीवन में अंगीकार करें।  मनुष्य जीवन में संयम एक दुर्लभ क्षण है। संयम से भ्रष्टाचार एवं उस जैसी अनेक समस्याओं का समाधान संभव है। अहंकार एवं ममकार का विसर्जन कर हम अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ सकते हैं। शिक्षा के बाद दीक्षा एवं फिर वापस शिक्षा। भ्रष्टाचार बाहर की यात्रा है। इससे मुक्त होकर व्यक्ति अंदर में स्थित हो सकता है। आचार्य तुलसी ने अणुव्रत के माध्यम से मानव कल्याण की बात सोची। अणुव्रत का मतलब शांति से जीवनयापन। राजनीति में धर्मनीति आवश्यक है। धर्मनीति में राजनीति नहीं। प्रयोगों से परिवर्तन का रूपांतरण हो सकता है।
190406इससे पूर्व समणी प्रवण प्रज्ञा ने सभी को गीतिका के माध्यम से अणुव्रत को अपनाने की प्रेरणा दी। सभाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने स्वागत भाषण में कहा कि देश भर में चारों दिशाओं से यह रथ चल रहे हैं जो जगह- जगह अणुव्रत का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उदयपुर मे यह रथ तीन दिन तक रहेगा व विभिन्न आयोजनों के माध्यम से अणुव्रत का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही युग प्रधान आचार्य तुलसी की पुस्तिका भी निशुल्क वितरित की जा रही हैं।। इस दौरान लक्ष्मणसिंह कर्णावट द्वारा सभाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत को अणुव्रत आचार संहिता पट्ट भेंट किया।
इससे पूर्व विज्ञान समिति अध्यक्ष डॉ. के. एल. कोठारी, महिला मण्डल अध्यक्ष मंजू चौधरी, सभा संरक्षक शान्तिलाल सिंघवी, प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष निर्मल कुणावत, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष गणेश डागलिया, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष धीरेन्द्र मेहता ने संकल्प यात्रा का शब्दों द्वारा स्वागत किया। कार्यक्रम में सोनल सिंघवी, मंजू फत्तावत, सीमा कच्छारा, सरिता कोठारी ने मंगला चरण कर कार्यक्रम का आगाज किया। संचालन सभा के उपाध्यक्ष सुबोध दुग्गड़ ने किया। उपाध्यक्ष छगनलाल बोहरा ने आभार जताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply