Header Banner

दो दिन में मौसम के साथ बदल गया मीनू भी

BY — April 20, 2014

200403उदयपुर। मौसम क्या  बदला, खाना-पीना, रहना सब कुछ बदल गया। दो दिन पहले खूब तीखे तेवर दिखा रही गर्मी से शहरवासी कूलर, एसी से राहत पा रहे थे लेकिन दो दिन में कूलर, एसी बंद हो गये। इनकी जगह कम्बल ने ले ली।

200417200418फुल स्पीड पर चलने वाले पंखे धीरे हो गये। शनिवार को दिन भर हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई थी। रा‍त को भी कूलर तो बंद रहे, पंखे धीरे ही चले। रविवार को दोपहर बाद एक बार फिर बारिश शुरू हुई तो रिमझिम रिमझिम शाम तक जारी रही। सुबह से मौसम में नमी थी। आसमान पर बादल छाए थे।

200419दोपहर 1 बजे बाद रिमझिम शुरू हुई जो कभी तेज तो कभी धीरे बरसती रही। इस बदले मौसम ने घरों में रसोई का मीनू भी बदल दिया। यकायक गर्मागर्म चीजों की स्टॉबलों पर भीड़ उमड़ पड़ी जो शाम तक रही। दिन भर रिमझिम से दुपहिया वाहनचालक जरूर परेशान हुए। रविवार के कारण दुकानें अधिकांश बंद ही रहीं। शाम ढलते ही फतहसागर पर खासी भीड़ जमा हो गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply