परशुराम जयन्ती पर पांच दिवसीय कार्यक्रम 30 से

BY — April 20, 2014

सर्व ब्रह्म समाज की वृहद बैठक, भव्यता से मनाने का निर्णय
4 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

200401उदयपुर। भगवान परशुराम जयंती पर विविध आयोजन 30 अप्रेल से 4 मई तक होंगे। यह निर्णय रविवार को श्रीमद वल्लवभाचार्य पार्क सेक्टर 11 में भगवान भगवान श्री परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समाज समिति व विप्र फाउंडेशन की संयुक्त बैठक में लिया गया। 4 मई को उदयपुर में शोभायात्रा, धर्मसभा व महाप्रसादी का कार्यक्रम किया जाएगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए धर्मनारायण जोशी ने विप्र बन्धुओं से सभी आयोजनों को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, महामंत्री व विप्र फाउंडेशन के पदाधिकरियों ने अपने-अपने समाजों की ओर से सक्रिय प्रतिभागिता की घोषणा की। शोभायात्रा के मार्ग में स्वागत द्वार, शीतल पेय व ठंडाई की व्यवस्था के बारे में कार्य वितरण किया गया।
बैठक में मार्गदशक मंडल के सदस्य मांगीलाल जोशी, एडवोकेट श्यामसुन्दर शर्मा, अम्बालाल सनाढ्य, सुरेन्द्र द्विवेदी, पं भंवरलाल व्यास, प्रवक्ता विजय प्रकाश विप्लवी, महासचिव के. के. शर्मा, विप्र फाउंडेशन के शहर जिलाध्यक्ष हिम्मत लाल नागदा, कोषाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, गजेन्द्र चौबीसा, मदनलाल शर्मा, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली, दुर्गेश शर्मा, अर्चना शर्मा, मीना शर्मा, कुसुमलता चौबे, पूर्व पार्षद जगत नागदा, विजय प्रकाश विप्लवी, इन्दिरा राजपुरोहित, चन्द्रकान्ता मेनारिया, वर्षा पुरोहित, सुनीता शर्मा, भगवती मेनारिया, डा उमाशंकर शर्मा, भूपेन्द्र चौबीसा, कैलाश आचार्य, नाथुलाल नन्दवाना, प्रभाष सुखवाल, तेजकरण श्रीमाली लक्ष्मीलाल पालीवाल, खेमराज मोड़, कैलाश आचार्य, डॉ. जयराज आचार्य, प्रदीप श्रीमाली, मेनारिया समाज के बंशीलाल मेनारिया व श्यामलाल मोड ने विचार व्यक्त किए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *