Header Banner

उचक्के ने मारा गले में झपटा

BY — April 22, 2014

विवाहिता की सोने की चेन लूट से बची

Police_capउदयपुर। अंबामाता थाना क्षेत्र में पति के साथ स्कूटी पर जाते विवाहिता के गले पर बाइक सवार दो उचक्कों ने चेन लूट का प्रयास किया। जिससे विवाहिता के गले में खरोचें आईं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार साइफन बेदला निवासी दामोदर लाल पुत्र राजमल सोनी ने रिपोर्ट दी कि कल शाम को साढ़े आठ बजे स्कूटी से पत्नी को देवाली की तरफ जा रहा था। उसी दौरान बाइक पर दो उचक्के आए और उन्हेांने मेरी पत्नी के गले पर झपट्टा मार सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। पत्नी के नीचे झुकने से उसकी चेन उचक्कों के हाथ नहीं आई बल्कि उसके नाखूनों से गले में खरोंचें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उचक्कों की तलाश शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply