उदयपुर प्रत्याशी रघुवीर पंचमहल (गुजरात) प्रभारी नियुक्त

BY — April 23, 2014

230408उदयपुर। उदयपुर सांसद रघुवीर मीणा को अखिल भारतीय कांग्रेस ने गुजरात के पंचमहल लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया है। सांसद मीणा ने 22 अप्रेल को पंचमहल पहुंच कर कांग्रेस पार्टी का प्रचार-प्रसार करना प्रारंभ कर दिया है।

पंचमहल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामसिंह परमार चुनाव लड़ रहे हैं। पंचमहल लोकसभा क्षेत्र में गोधरा, लुनावाडा, थासरा, बालसिनोर, मोरवाहडप, कलोल, सेहरा सहित सात विधानसभा क्षेत्र है। सांसद मीणा के साथ सहयोगी के रूप में उदयपुर से झाड़ोल विधायक हीरालाल दरांगी तथा कांग्रेस नेता रामलाल गाडरी, गौतमलाल मीणा, दयालाल चौधरी, देवेन्द्र कुमार मीणा आदि कांग्रेस पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगे हैं। रघुवीरसिंह मीणा ने 23 अप्रेल 2014 को थासरा और गोधरा विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी रामसिंह परमार के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया तथा बैठकें ली। सांसद मीणा 28 अप्रेल तक पंचमहल में रहकर प्रचार-प्रसार करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *