Header Banner

पद 4, प्रत्याशी 10, चुनाव 26 को

BY — April 24, 2014

विद्यापीठ कर्मचारी संघ के चुनाव

240403उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वाविद्यालय में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के संगठन राजस्थान विद्यापीठ एवं कुल कर्मचारी संघ की चुनाव प्रक्रिया गुरूवार को धूमधाम से शुरू हुई।

चुनाव अधिकारी विजय चौहान ने बताया कि 26 अप्रेल को सुबह 10 बजे से 02 बजे तक डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर एवं आईटी हॉल में होने वाले चुनाव हेमु अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री के पद गुरूवार को 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र धूमधाम से दाखिल किया। नाम वापसी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक लिये जा सकेंगे। अध्यक्ष पद हेतु हीरालाल चौबीसा, प्रकाश धाकड़,  भगवतीलाल सोनी, महामंत्री के पद आशीष एस. नन्दवाना, आशीष डी. नन्दवाना, किशनसिंह राव, संगठन मंत्री पर प्यारेलाल नागदा, महेन्द्र मेघवाल, कोषाध्यक्ष के पद पर धर्मनारायण सनाढ्य एवं बालकृष्ण शुक्ला, ने नामांकन पत्र धूमधाम से दाखित किए। मतदान शनिवार सुबह 10 बजे से 2 बजे तक होगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे मतगणना शुरू कर दी जाएगी व शाम को परिणाम को घोषित किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply