Header Banner

सेलिब्रेशन में मस्ती भरा शनिवार

BY — April 27, 2014

270406उदयपुर। सेलिब्रेशन मॉल में शनिवार का दिन ग्राहकों और उनके साथ आने वालों के लिए उल्लासित और हर्षित करने वाला रहा। कारण था, उन्हें यहां पर विभिन्न वन मिनिट फन-गेम का चांस जो मिला था।

सेलिब्रेशन मॉल में वीकली होने वाले सटर-डे सरप्राइज में ग्राहकों व उनके साथ आने वालों ने वन मिनट गेम, बैलेंस द बैलून और फाईट विद बैलून आदि मनोरंजक स्पर्द्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया । विजेताओं को मॉल की तरफ से पुरस्कृत किया गया। सेलिब्रेशन मॉल प्रबंधन के अनुसार 1 मई से 15 जून तक यहां होने वाले उदयपुर समर कॉर्निवल की तैयारियां शुरु कर दी गई है। कॉर्निवाल में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों को भरपूर लुत्फ लेने एवं खरीददारों को लक्की ड्रा में पुरस्कार जीतने का भी अवसर मिलेगा। प्रबंधन के अनुसार कॉर्निवल के दौरान मॉल की आकर्षक सजावट भी की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply