विप्रों ने बोहरा गणेश को नूता

BY — April 27, 2014

270401उदयपुर। राजराजेश्वर भगवान परशुराम जयन्ती आयोजन के लिये भगवान श्री परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति के महिला प्रकोष्ठ की अगुवाई में रविवार को बोहरा गणेश जी के श्रीचरणों में आयोजन का आमन्त्रण पत्र समर्पित कर उन्हें नूता गया।

भगवान परशुराम जयन्ती के कार्यक्रमों की श्रृंखला में दूसरे दिन 1 मई को सायं 6.30 बजे गणगौर घाट पर महिला शाखा द्वारा गंगा आरती का आयोजन होगा। मुख्य आयोजन में 4 मई को टाउनहॉल से होने वाली विशाल शोभायात्रा में महिला प्रकोष्ठ के कलश यात्रा के साथ शामिल होगी। दोनों आयोजनों में महिला शाखा की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होनें विप्रजनों से 4 मई को अपने घर पर चूल्हा नहीं जलाने, शोभायात्रा में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *