Header Banner

विद्यापीठ को नई ऊंचाइयां दिलाएंगे : धाकड़

BY — April 28, 2014

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

280403उदयपुर।  जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विष्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक कर्मचारी संगठन राजस्थान विद्यापीठ एवं कुल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रकाश धाकड़ एवं महामंत्री आशीष एस. नंदवाना का पंचायतन यूनिट डबोक द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

चुनाव संयोजक डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे डबोक चौराहे पर यूनिट के सभी सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों का भव्य स्वागत एवं आतिशबाजी की गई। जुलूस के रूप में ढोल-नगाढ़ों के साथ निर्वाचित सदस्यों को डबोक गांव एवं यूनिट के सभी विभागों का दौरा किया गया जहां इनका स्वागत किया गया। जुलूस का समापन होम्योपैथी महाविद्यालय में किया गया जहां समापन समारोह रखा गया। अध्यक्षता कुलसचिव रियाज हुसैन ने की। उदबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रकाश धाकड़ ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता मिलकर राजस्थान विद्यापीठ को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे तथा कार्यकर्ताओं की सही मांगों के लिए संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य राजन सूद, अधिष्ठाता अरूण पानेरी, मनोज रायल, डॉ. संजीव राजपुरोहित, कृष्णकांत नाहर, घनश्याूम भीण्डर, श्रवण शर्मा, प्यारेलाल नागदा, आरिफ मोहम्मद, डॉ. बबीता रशीद, डॉ. लिलि जैन, डॉ. नवीन विश्नो,ई, डॉ. अजिता रानी ने विचार व्यक्त किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply