गर्मी पर आखा तीज के सावे भारी

BY — April 29, 2014

290408उदयपुर। दिन ब दिन बढ़ती गर्मी का असर यूं शहरवासियों पर भले ही दिख रहा हो लेकिन ग्रामीण इलाकों में आखा तीज पर होने वाले विवाह समारोह की खरीदारी के लिए आने वाले ग्रामीणों पर इसका कोई असर नहीं दिखता। गर्मी लगे तो भी काम तो करना ही है। कूलर बेअसर हो गए हैं। पंखों की तो बात ही दूर हो गई है।

2904072904062 मई को अबूझ सावों का पर्व अक्षय तृतीया है। अंदरुनी बाजारों में इन दिनों खासी भीड़ रहती है। दिन में कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। धक्काज मुक्कीि, रेलमपेल लेकिन फिर भी काम तो करना ही है। इसी उद्देश्यक को साथ लिए ग्रामीण अपने काम में लग रहते हैं। कपड़े, फिर सर्राफा, फिर धानमंडी में खाने-पीने का सामान, सब एक साथ खरीदकर ले जाना चाहते हैं।

290405गर्मी के कारण दूसरी बार आने से भी कतरा रहे हैं। पंखे और कूलर तो बेअसर हो गए हैं। शीतल पेय में भी छाछ और लस्सीे राहत दे रही है वहीं बच्चोंे के लिए उनके मनपसंद शीतल पेय लुभा रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *