Header Banner

सोनल पहुंची अपने ‘राजकुमार’ के घर

BY — April 30, 2014

प्रेम विवाह चढ़ा परवान

300413उदयपुर। गत दिनों शहर में बहुचर्चित राजकुमार मोची एवं सोनल सेठ के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोनल आज अपने ससुराल पहुंच गई। हाईकोर्ट ने लड़की को परेशान करने के मामले में उसके पिता व एक अन्य के खिलाफ कार्यवाही का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि गत फरवरी माह में राजकुमार मोची ने सोनल सेठ से मावली में विवाह किया था। सोनल के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोनल ससुराल वालों के साथ अंबामाता थाने पहुंची तो डिप्टी ऑफिस में बयान देने भेजा गया। वहां भाजयुमो के शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री  युवती के पिता के साथ वहां पहुंचे और कथित रूप से युवक के परिजनों के साथ अभद्रता की। राजकुमार ने उदयपुर न्यूज.इन को अपने विवाह के फोटो सहित अन्यन दस्तावेज भी मेल किए थे।
राजकुमार ने बताया कि हाईकोर्ट में अर्जी लगाने के बावजूद पुलिस ने उसकी पत्नी  को उसके हवाले नहीं किया। इसके बाद अवमानना की अर्जी लगाने के बाद पुलिस ने आज हाईकोर्ट के आदेश की पालना में महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में सोनल को पीहर से ससुराल पहुंचाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply