Header Banner

पूर्व अध्यक्ष एवं छात्र नेताओं को श्रद्धांजलि

BY — May 3, 2014

030501उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वंविद्यालय के संघटक श्रमजीवी महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कमलेश चौधरी, महासचिव प्रवीण चौधरी व छात्र नेता कपिल चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि पर महाविद्यालय के सिल्वर जुबली हॉल में शहर के विभिन्न संगठनों, छात्र नेताओं की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

030502महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं राजा चौधरी ने बताया कि सभा में इनके किये कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर कॉमर्स डीन डॉ. सी.पी. अग्रवाल, प्रो. बी.एल. फड़िया, डॉ. गिरीशनाथ माथुर, विद्यापीठ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश धाकड, महासचिव आशीष एस. नंदवाना, डॉ. दिलीप सिंह चौहान, कला महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष दिनेष भोई, विक्रम खटीक, वर्तमान अध्यक्ष प्रिन्स चौधरी. कृष्णकांत नाहर, घनश्याकम सिंह भीण्डर, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष संजीव राजपुरोहित ने छात्र नेताओं को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। छात्र नेताओं की याद में विश्व विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply