Header Banner

अश्विनी बाजार में गत रात्रि को चोरी

BY — May 3, 2014

030510उदयपुर। शहर के प्रमुख अश्विनी बाजार में गत रात्रि को अज्ञात चोर एक कलर की दुकान से कुछ नगदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोपाल पुत्र सोहनलाल माहेश्वरी निवासी दण्डपोल धानमण्डी ने मामला करवाया कि उसकी अश्विनी बाजार में ही नवरंग पेंट्स के नाम से दुकान स्थित है। गत रात्रि को अज्ञात चोर दूसरी मंजिल पर स्थित खिडक़ी को खोलकर अंदर घुस गए। चोरों ने इस जहां से नीचे उतरकर चोरों ने इस दुकान के गल्ले में रखे करीब १५०० रूपए की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह जब दुकान में सामान बिखरा हुआ देखा और गल्ले में से नकदी गायब दिखी तो उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply