52 को गोल्ड, 100 को मिलेंगी उपाधियां

BY — May 5, 2014

विद्यापीठ का पांचवां दीक्षांत समारोह 10 को
‘बड्स एण्ड ब्लूम्स’ का लोकार्पण

050503उदयपुर.  जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ का पांचवां दीक्षांत समारोह 10 मई को सुबह साढ़े दस बजे प्रतापनगर स्थित विवि परिसर में होगा। समारोह में 52 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक जबकि 100 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने बताया कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के विधि आयोग सदस्य प्रो. मूलचंद शर्मा होंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति प्रो. भवानी शंकर गर्ग करेंगे। विशिष्ट अतिथि पद्मभूषण, ज्ञानपीठ मेंगसेसे अवार्ड से सम्मानित महाश्वेता देवी होंगी जिन्हें डी लिट् उपाधि से भी नवाजा जाएगा। समारोह को लेकर गठित कमेटियों ने सोमवार को तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया। मुख्य समारोह सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा। उपाधिधारकों को विभिन्न औपचारिकता पूरी करने के लिए आयोजन से एक घंटा पूर्व आकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
050504‘बड्स एण्ड ब्लूम्स’ का लोकार्पण : श्रमजीवी महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘‘बड्स एण्ड ब्लूम्स’’ नामक कविता संग्रह का प्रकाशन किया गया जिसका लोकार्पण सोमवार को किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठासता डॉ. सुमन पामेचा ने कहा कि सृजन से बड़ा कोई सुख नहीं है। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. मुक्ता शर्मा ने बताया कि संकलन में विभाग के सदस्यों प्रो. हेमेन्द्र चण्डालिया, डॉ. शरदा भट्, डॉ. मुक्ता शर्मा, मेहजबीन सादड़ीवाला, ऋतम्भरा शर्मा, प्रो. बी. एल. फडिया, मेघना माथुर, किनिका नाहर, अनुपम पारीक, नरेन्द्र पाल सिंह, भगवती लाल, मोनिका चौधरी व दीपांक अहारी की अंग्रेजी व हिन्दी की रचनाएं सम्मिलित की गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *