Header Banner

अधिवक्ताओं का 6 को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार

BY — May 5, 2014

050507उदयपुर। न्याायालय के आदेशानुसार मौके पर पहुंचे कोर्ट के कमिश्नर के साथ विपक्षी पार्टी द्वारा कथित बदसलूकी को लेकर अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्का‍र करेंगे। आरोप है कि कोर्ट कमिश्नर के साथ अभद्र व्यववहार करते हुए गाली गलौज भी की गई।

बार अध्यक्ष भरत कुमार जोशी ने बताया कि शनिवार को मुकदमा नम्बर 58/2014 जगन्नाथ मालवीय बनाम उमा देवी में माननीय न्यायालय सिविल (उत्तर) द्वारा अधिवक्ता नवनीत व्यास को कमिश्नर नियुक्त कर मौके की वस्तुस्थिति की जानकारी चाही थी। आरोप है कि व्यास के मौके पर पहुंचने पर विपक्षी ने न सिर्फ उन्हें  कार्यवाही करने से रोका बल्कि उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज भी की। घटना की रिपोर्ट अधिवक्ता ने भूपालपुरा थाने पर पहुंच कर पुलिस अधिकारी को भी दी गई। अधिवक्ता से घटना की रिपोर्ट को लेकर मामला दर्ज किया गया जिसकी प्रथम सूचना नम्बर 174/2014 है।
बार एसोसिएशन ने घटना की कडे़ शब्दों में भर्त्सना एवं निन्दा करते हुए मंगलवार को न्याएयिक कार्यों के बहिष्काकर का निर्णय किया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि पुलिस ने समय रहते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया तो बार एसोसिएशन उचित कार्यवाही करेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply